Headlines
Loading...
UP Prayagraj : तीन पुरुष समेत एक महिला में मिला कोरोना पॉजिटिव ,

UP Prayagraj : तीन पुरुष समेत एक महिला में मिला कोरोना पॉजिटिव ,

जिले में शनिवार को चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें तीन पुरुष व एक महिला है। सभी कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रामनगर के निवइया गांव निवासी 37 वर्षीय युवक 7 जून को कोलकाता से लौटा। ट्रैवेल हिस्टी के आधार पर जाम में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी तरह प्रतापपुर के किशनीपुर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक इंदौर में रहता था। 31 मई को वह गांव आया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सैदाबाद के चकपुरेंद्रा का रहने वाला 24 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। युवक की जांच लखनऊ में हुई थी।

 रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे यहां भेजा गया। शनिवार को उसे एल-1 में शिफ्ट किया गया। 

इसी तरह प्रतापगढ़ में बाबागंज ब्लॉक स्थित बहादुरपुर की 29 वर्षीय महिला कमला नेहरू में भर्ती हुई थी। उसका सीजर होना था। प्राइवेट लैब में जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। उसका पति दिल्ली में काम करता है। कुछ दिन पहले ही घर लौटा है। रिपोर्ट आने के बाद कमला नेहरू अस्पताल की ओपीडी व संबंधित वार्ड को सील कर दिया गया है।


           मर्चेंट नेवी में ज्वाइन करने जा रहा था युवक