Headlines
Loading...
 हापुड़ डीएम अदिति सिंह ने पिता के निधन के बाद ब्रजघाट गंगा तट पर किया अंतिम संस्कार

हापुड़ डीएम अदिति सिंह ने पिता के निधन के बाद ब्रजघाट गंगा तट पर किया अंतिम संस्कार

हापुड़ डीएम अदिति सिंह ने पिता के निधन के बाद ब्रजघाट गंगा तट पर नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया। डीएम ने स्वयं ने भीगी आंखों से अपनी पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधि भी पहुंचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की गई। उनके पिता धनन्जय प्रताप सिंह भारत सरकार में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

डीएम हापुड़ अदिति सिंह के 74 वर्षीय पिता धनन्जय प्रताप सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। रविवार दोपहर करीब दो बजे अदिति सिंह ने स्वयं अपने पिता का अन्तिम संस्कार किया। ब्रजघाट गंगा तट पर उन्होंने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सीडीओ उदय सिंह, एडीएम जयनाथ यादव, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सत्यप्रकाश, विशाल यादव, तहसीलदार सुरेन्द्र प्रताप यादव इओ संजीवन राम यादव, के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं ।