
KESHARI NEWS24
UP news
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार, आज अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज
लखनऊ । सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत अब ठीक है। बुधवार को मेदान्ता अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। हालांकि उन्हें हर सप्ताह अस्पताल दिखाने आना होगा। मुलायम सिंह 6 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं। मेदान्ता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के गुर्दे में संक्रमण पाया गया था। अब उनकी हालत बेहतर है। उन्हें बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। छह अगस्त को दोबारा परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।