Headlines
Loading...
उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार की शाम एक इमारत गिरी , हादसे में कई मजदूर दबे

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार की शाम एक इमारत गिरी , हादसे में कई मजदूर दबे

KESHARI NEWS24

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में शुक्रवार शाम एक इमारत ढह गई। हादसे में 5 लोगों को बचा लिया गया जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें बचावकार्य में जुटी हैं। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने बताया कि यह फैक्ट्री 1994 से यहां चल रही थी। इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इसकी वजह यहां किया जा रहा निर्माणकार्य हो सकता है। इसकी अनुमति प्राधिकरण से ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-11 के एफ-62 स्थित इंडस्ट्रियल इमारत में कई दिनों से कंस्ट्रक्शन जारी था। शुक्रवार शाम कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी शिफ्ट समाप्त होने के बाद चले गए। कुछ मजदूर पहली मंजिल पर बने एक कमरे में काम कर रहे थे। जर्जर हालत के चलते इमारत का एक हिस्सा गिर गया और कई मजदूर इसमें दब गए।

फैक्ट्री में पैनल बनाने का काम किया जाता है
फैक्ट्री आरके भारद्वाज की है, जो कि एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं। फैक्ट्री में पैनल बनाने का काम किया जाता है। इसकी जानकारी औद्योगिक विभाग को नहीं थी। कोविड-19 के चलते कंपनी के आधे से भी कम कर्मचारी काम पर थे।