
KESHARI NEWS24
National
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिन पर बधाइयों का लगा तांता , कई बड़े हस्ती समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
देश के गौरवशाली एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 70 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।
>> कैलाश सत्यार्थी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
>> दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
>> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
>> प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिल्ली में सासंद अरुण सिंह ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी।
>> राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभाकामनाएं दी हैँ। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।'
>> केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
>> विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
>> त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर की पूजा-अर्चना।
>> दिल्ली में देर रात बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
>> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
>> मनिपुर के मुख्यमंत्री ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।
>> सीआरपीएफ के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। ट्वीट में लिखा है, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बल की ओर से जन्म दिवस की हार्दिक बधाई। आपका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन हमारी राष्ट्र सेवा की प्रतिबद्धता को और दृढ़ करता है। राष्ट्र निर्माण में हर सम्भव योगदान के लिए हम पूरी तरह तत्पर और कटिबद्ध हैं।'
यूपी में प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर भाजपा आज सेवा कार्य करते हुए ट्राइसिकिल बांटेगी। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 17 से 25 सितंबर तक सांसद आदर्श गांवों में सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क, लघु सेतु, सम्पर्क मार्ग आदि के पांच-पांच काम चिन्हित किए जाएं। यह कार्य 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच पूरा किया जाए। भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश के कई जिलों में फल का वितरण करेगी।
राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण करने, गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा सभी संगठनात्मक जिलों की गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में कोविड 19 के दिशा निदेर्शों का पालन करते हुए फल वितरण का कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम का संयोजन महिला मोर्चा करेगी।
वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकतार्ओं से कहा कि यह पवित्र काम दूसरे का जीवन बचाने के लिए कर रहे हैं।