Headlines
Loading...
 बेरोजगारी और निजीकरण के विरोध में कैंडिल मार्च को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां , पुलिस ने कई कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार

बेरोजगारी और निजीकरण के विरोध में कैंडिल मार्च को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां , पुलिस ने कई कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार

लखनऊ । बढ़ती बेरोजगारी और निजीकरण के विरोध में कैंडिल मार्च लेकर मुख्यमंत्री आवास जा रहे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास पर नौ बजे से नौ बजकर नौ मिनट तक घर की लाइट बंद कर मोमबत्ती जलाई। उनके साथ पत्नी डिपंल यादव भी मौजूद रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके बाद शायराना अंदाज में ट्वीट किया, ‘आज आने वाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया। सियासत के आसमान पर रोशनी से इंकलाब लिख दिया।’समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार को रात 9 बज कर 9 मिनट पर समाजवादी छात्र सभा नेता पूजा शुक्ला की अगुवाई में काफी संख्या में कार्यकर्ता 1090 चौराहे पर एकत्र हुए थे। कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर निजीकरण का विरोध करते हुए रोजगार की मांग की। 

कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां और मशाल लेकर मुख्यमंत्री आवास की बढ़े तो पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। पुलिस ने पूजा शुक्ला सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।