Headlines
Loading...
 तिरुपति बालाजी के दरबार में लॉकडाउन के बाद नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1 करोड़ रुपए का दान मिला

तिरुपति बालाजी के दरबार में लॉकडाउन के बाद नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1 करोड़ रुपए का दान मिला


आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों की रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। हर दिन दर्शन करने वालों की संख्या अब 15 हजार तक पहुंच गई है। रविवार, 6 सितंबर को मंदिर में लॉकडाउन हटने के बाद पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड एक करोड़ का दान भी आया। अभी तक दान का औसत एक दिन में 50 से 60 लाख के बीच में था, लेकिन 28 अगस्त के बाद से दर्शन करने वालों की संख्या और दान की राशि दोनों में उछाल आया है।

बहरहाल, ये राशि अभी भी कोरोना काल से पहले आने वाले दान के आधे से भी कम है, लेकिन इस मुश्किल दौर में भी लोगों की मंदिर के प्रति आस्था देखकर ट्रस्ट काफी उत्साहित है। ट्रस्ट को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक परिस्थितियां काफी सुधर जाएंगी, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी।
कोरोना के चलते 20 मार्च को मंदिर आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। करीब 80 दिन बाद 11 जून को फिर दर्शन शुरू हुए। हालांकि, मंदिर 8 जून को ही खोल दिया गया था, लेकिन पहले तीन दिन केवल मंदिर के कर्मचारी और उनके परिवारों के लिए ही दर्शन की इजाजत थी। 11 जून को दर्शन खुलते ही करीब 43 लाख रुपए का दान एक दिन में आया था, उस दिन 6000 लोगों ने दर्शन किए थे।

28 अगस्त 2020  7,822         67 लाख
29 अगस्त 2020  9,486.         57 लाख
30 अगस्त 2020  11,875         86 लाख
31 अगस्त 2020  11,036.       78 लाख
1 सितंबर 2020  10,931.        77.5 लाख
2 सितंबर 2020  11,641.          90 लाख
3 सिंतबर 2020  11,885.           72 लाख
4 सितंबर 2020  10,722.            71 लाख
5 सितंबर 2020    13,486           71.5 लाख
6 सितंबर 2020    15,226.       1.02 करोड़