
KESHARI NEWS24
UP news
लखनऊ : नादान महल रोड ,यहियागंज में विधुत आपूर्ति के साथ जल आपूर्ति ठप
• शाम चार बजे से सोमवार की सुबह पाँच बजें तक छाया रहा बिधुत व जल आपूर्ति संकट
• अपर अभियन्ता नही उठाते उपभोक्ता व मीडिया के फोन
लखनऊ । नादान महल रोड उपकेन्द्र से पोषित की जाने वाली आपूर्ति रविवार की शाम चार बजे नहेरूक्रास स्थित लगे ट्रासफार्मर की लीड चलने से सैकड़ो उपभोक्ता व यहियागंज बाजार की बिधुत आपूर्ति ठप हो गई। तीन घन्टें मरम्मत कार्य के चलते देर शाम 6 बजे क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होते ही दस मिनट में फिर अन्धकार छा गया। जो सुबह पाँच बजें तक जारी रहा।
इस सम्बन्ध में जब र्दैनिक घटनाएं ने जानकारी अपर अभियन्ता दिनेश कुमार से करनी चाही तो नही उठा फोन। वही तमाम उपभोक्ता ने फोन किए फोन नही उठा।
नादान महल ऐडउपखण्ड एसडीओ परबिन्दर यादव ने बताया लीड चलने कार्य होने के बाद से अन्डर ग्राउड फाल्ट के चलते हुई है विधुत आपूर्ति ठप हुई है फाल्ड पर कार्य किया जा रंहा है। फाल्ट मिलते ही जल्द आपूर्ति चालू हो जायेगी।
नादान महल उपकेन्द्र से की जाने वाली विधुत आपूर्ति शाम चार बजे से देर शाम तक आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। विधुत आपूर्ति न होने से नादान महल रोड,यहियागंज,टाट पट्टी,नारायण दास अग्रवाल गली,सिंह वाली गत्नी,बर्तन बाजार,किराना बाजार,होजरी बाजार,चमर टुलिया ,नहेरूक्रास समेत अधिकाश इलाको के उपभोक्ता रविवार की शाम से सोमवार की सुबह पाँच बजे विधुतआपूर्ति ठप रहने से लोगो को भीष्ण गर्मी में परेशान होना पड़ा वही क्षेत्र में जल आपूर्ति का संकट बना हुआ है। जिससे नागरिको को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।