Headlines
Loading...
 सोनभद्र के बीजपुर में 10 दिवसीय दुर्गा महोत्सव एवं रामायण का आयोजन

सोनभद्र के बीजपुर में 10 दिवसीय दुर्गा महोत्सव एवं रामायण का आयोजन

सोनभद्र : बीजपुर स्थानीय बाजार में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शनिवार की शाम दुर्गा पूजन एवं रामायण चलचित्र का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बीजपुर सुनीता सिंह ने पूजन-अर्चन कर महोत्सव को शुरू कराया। पूजन समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि 10 दिनों तक प्रतिदिन पूजन एवं पर्दे पर रामायण दिखाया जाएगा। 24 अक्टूबर को भंडारा एवं 26 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा महोत्सव का समापन होगा। इसमें पूजन समिति के विनोद गर्ग, शिवधारी गुप्ता, उपेंद्र सिंह, अनिल त्रिपाठी, रामबाबू, अमित सिंह, ओम प्रकाश, अनिल सिंह मेहता, गोपाल, विकास मंगला आदि थे।