Headlines
Loading...
गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सम्मेलन में डॉ विजय यादव बोले की आत्मनिर्भर से ही बनेगा भारत विश्व गुरु!

गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सम्मेलन में डॉ विजय यादव बोले की आत्मनिर्भर से ही बनेगा भारत विश्व गुरु!

KESHARI NEWS24

गाजीपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण शिविर सैदपुर क्षेत्र के डहरा में डॉ अश्वनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्रेम सागर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। 


शिविर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विजय यादव ने कहाकि भारत रक्षा उत्पादों के प्रमुख आयातक देश के रूप में जाना जाता रहा है लेकिन अब समय बदल रहा है। 

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि अब भारत जल्द ही ज्यादा से ज्यादा रक्षा उत्पादों का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही करेगा। वोकल फॉर लोकल का मंत्र हमें हर तरह से मजबूत करने का मंत्र है। यह हमें न सिर्फ भारत की सभ्यता और संप्रभुता को संजोने में मदद करता है बल्कि आमजन की आर्थिक स्थिति और सामर्थ्य को भी बल प्रदान करेगा। 

शिविर में प्रमुख रूप से बृजेंद्र राय, नरेंद्र पाठक, सौम्य बरनवाल, डॉक्टर संतोष जायसवाल, बृजेश मौर्य, दीपक सिंह, अनिल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह एवं सुधीर पारिक मौजूद रहे।