हिंदी.समाचार #बड़ीखबर
KESHARI NEWS24
UP CM Yogi Adityanath
UP news
गाजीपुर : कलयुगी बाप ने बेटी से बनाया शारीरिक संबध , मां की तहरीर पर आरोपी बाप गिरफ्तार
दुल्लहपुर/गाजीपुर। नाबालिग बेटी से छह माह तक दुष्कर्म के आरोपी कलयुगी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दुल्लहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी कलयुगी बाप ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी ने सुबह अपने बाप की करतूत जब अपने मां से बताई। तो माँ की पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल दुल्लहपुर थाने में मां ने नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पिता को घर से गिरप्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष जितेंद बहादुर सिंह ने बताया कि पिता को घर से गिरफ्तार कर पाक्सो सहित दुष्कर्म का मुकदमा किया पंजीकृत किया। वहीं क्षेत्र में चारो तरफ इस घटना की निंदा की जा रही हैं।