Headlines
Loading...
यूपी : साध्वी प्राची का एक और विवादित बयान कहा लखनऊ जा रही हूं मस्जिद में हवन करूंगी, बाद में बयान से पलटी

यूपी : साध्वी प्राची का एक और विवादित बयान कहा लखनऊ जा रही हूं मस्जिद में हवन करूंगी, बाद में बयान से पलटी

 लखनऊ । साध्वी प्राची ने मुरादाबाद में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ जा रही हूं मस्जिद में हवन करूंगी। कुछ देर बाद उन्होंने बात घुमा दी। फिर वह लव जिहाद पर कानून बनाने की बात करने लगीं। कहा लव जिहाद सोची-समझी साजिश है। एक षड़यंत्र के तहत इसे फैलाया जा रहा है। इसमें शामिल लोगों को फांसी का सजा दी जाए और इससे रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। 


साध्वी बिजनौर से लखनऊ जाते समय कुछ समय आशियाना निवासी देवेंद्र सिसौदिया के और फिर व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल के आवास पर रुकीं थीं। इस दौरान उन्होंने वार्ता के दौरान कह दिया कि वह लखनऊ जा रही हैं और वहां मस्जिद में हवन करेगी। कुछ देर बाद ही इस बयान से मुकर गईं। उन्होंने लव जिहाद को पुराना षड़यंत्र बताते हुए कहा अब इसे साजिश के तहत देश में फैलाया जा रहा है। इसे दोषियों को सरेआम फांसी की सजा होने चाहिए। ऐसे लोगों के मुकदमे की सुनवाई भी न कर सीधे फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया पहले ऐसे लोग पप्पू, गप्पू जैसे नाम नाम रखते थे। अब सीधे धर्म परिवर्तन क बात करते हैं। ऐसे लोगों को बख्या नहीं जाना चाहिए। भारत की बढ़ती जन संख्या को रोकने के लिए दो बच्चों की सीमा तय करने के लिए सख्त कानून की वकालत की। उन्होंने कहा बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए इसके अलावा कोई रास्ता नहीं हैं। व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल एवं दीपिका अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत किया।