
KESHARI NEWS24
UP news
बिजनौर जिले में एक महिला ने सिपाही पर दर्ज़ कराया दुष्कर्म मामला
बिजनौर में एक महिला ने एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसकी नाबालिक बेटी के साथ भी जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस मामले को लेकर बिजनौर थाना कोतवाली में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर बिजनौर एसपी ने मुरादाबाद एसएसपी को पत्राचार के माध्यम से घटना की सूचना दे दी है।
मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात सिपाही मनोज रस्तोगी पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नाबालिग बेटी के साथ भी सिपाही पर दुष्कर्म करने के प्रयास में आरोप लगाया है। जानकारी है कि पीड़ित महिला के साथ सिपाही का 10 साल से संबंध था। पीड़ित महिला पति से विवाद होने के बाद महिला थाने में 10 साल पहले गई थी।
वहीं पर तैनात मनोज रस्तोगी सिपाही ने महिला को उसका काम कराने के एवज में उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। 1 साल पहले मनोज रस्तोगी का ट्रांसफर मुरादाबाद जनपद में हो गया था। अब महिला ने थाना कोतवाली शहर बिजनौर में तहरीर देते हुए सिपाही पर आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी सिपाही ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस घटना को लेकर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 1 साल पहले मनोज रस्तोगी हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर मुरादाबाद जनपद हो गया था। एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में हेड कांस्टेबल मनोज रस्तोगी पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने 376, 511, 504, 506 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।