Headlines
Loading...
फ्री फ्लो मोड हुआ वाराणसी का डाफी टोल प्लाजा, अब लोगों को जाम से मिलेगी राहत।

फ्री फ्लो मोड हुआ वाराणसी का डाफी टोल प्लाजा, अब लोगों को जाम से मिलेगी राहत।

KESHARI NEWS24



वाराणसी। डाफी टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए सोमवार को टोल को फ्री फ्लो मोड में डाल दिया गया। इस सुविधा से फास्टैग लगीं गाड़ियां टोल पहुंचते ही स्कैन हो गईं और बिना रुके टोल से पास हो गईं। यातायात सुगम हो गया। डाफी टोल प्लाजा से सोमवार को 313 गाड़ियां गुजरीं। इसमें 175 में फास्टैग लगा था। 115 गाड़ियां नकद टोल देकर पास हुईं। हालांकि कैश देकर जाने वाले वाहनों के चलते जाम लगता रहा। एक वाहन से कैश टोल वसूलने में लगभग तीन मिनट का समय लगता है। डाफी टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों की संख्या 60 प्रतिशत फास्टैग से, बाकी 40 प्रतिशत कैश देकर जा रही हैं। फास्टैग में भी 10 प्रतिशत लोगों का चिप ब्लैक लिस्ट और रीचार्ज नहीं होने के कारण बन्द है। एक जनवरी से बिना फास्टैग वाले वाहन टोल प्लाजा से नहीं पास कर सकेंगे। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि इन वाहनों को टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले ही रोक लिया जाएगा। इसके लिए टोल के दोनों तरफ चेक प्वाइंट बनाये जा रहे हैं। यहां ओवरलोड वाहनों को भी रोका जाएगा।

हाइवे पर रोजाना लगने वाले जाम की निगरानी एनएचएआई के पेट्रोलिंग दस्ता को सौंपी गई है। दस्ता क्षेत्र में घूमकर-घूमकर जाम हटाएगा। दस्ते को तीन शिफ्ट में बांटा गया है। एक दस्ते में चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार दोपहर दो बजे से सोमवार दोपहर तीन बजे तक 17 हजार गाड़ियों से 63 लाख रुपये की वसूली की गईं। 15 सौ गाड़ियां नि:शुल्क रहीं। इनमें सरकारी, पुलिस, सेना, परिवहन सहित कुछ स्थानीय गाड़ियां रहीं। टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से वसूली के लिए पांच स्लैब बनाए गए हैं। 20 प्रतिशत ओवरलोड वाहन से 20 गुना, 40 प्रतिशत से चार गुना, 60 प्रतिशत वालों से छह गुना, 80 प्रतिशत ओवरलोड वाहन से आठ गुना तथा 100 प्रतिशत ओवरलोड वाहन से 10 गुना वसूली की जा रही है। डाफी टोल प्लाजा पर बगैर फास्टैग वाहनों से एक जनवरी से जुर्माना वसूला जाएगा। 

टोल फीस का दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। जैसे किसी वाहन की टोल फीस 50 रुपये है तो उसे 100 रुपये जुर्माना देना होगा। सबसे अधिक जुर्माना 700 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले 24 घंटे में टोल प्लाजा से 16774 वाहन पास हुए। इसमें से 8412 वाहनों में फास्टैग नहीं लगे थे। टोल प्लाजा पर आठ लेन बनी हैं। सभी को फास्टैग व्यवस्था से लैस किया गया है। बावजूद इसके यहां लगे स्कैनर रह-रहकर बंद हो जा रहे थे। चार लेन के स्कैनर कुछ देर के लिए बंद हो गए थे। ऐसे में हैंड स्कैनर मास्टर का सहारा लेना पड़ा। यहां दो हैंड स्कैनर की व्यवस्था की गई है। छह नंबर लेन का बैरियर टूटा हुआ है। बैरियर बदलने की बजाए एक गार्ड को यहां नियुक्त कर दिया गया। वाहनों के पास होने के दौरान गार्ड की जान जोखिम में रहती है। एक जनवरी से बिना फास्टैग लगो वाहनों से जुर्माना वसूला जाएगा। वाहन स्वामियों को टोल फीस का दोगुना जुर्माना देना होगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिये गए हैं।

टोल फ्री फ्लो मोड होने के बाद हाईवे पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। बिना फास्टैग वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए टोल प्लाजा के दोनों तरफ चेक प्वांइट बनाए जा रहे हैं।