Headlines
Loading...
उत्तर प्रदेश के बदायूं में पति ने तलाक लेने के लिए पत्नी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल।

उत्तर प्रदेश के बदायूं में पति ने तलाक लेने के लिए पत्नी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल।

KESHARI NEWS24


उत्तर प्रदेश। बदायूं में सरकारी टीचर ने महिला के साथ मिलकर अपनी पत्नी का ही अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता के भाई ने अपने जीजा पर अन्य महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाया है। आरोपी पति दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़ित पत्नी से जबरन तालाक लेना चाहता है। इस मामले में सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी पति व महिला पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषनगर बदायूं रोड निवासी पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन का विवाह 20 अप्रैल 2018 को पीलीभीत निवासी युवक से कराया था और उनके जीजा एक सरकारी टीचर हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके जीजा के अन्य महिलाओं से संबंध थे और इसके साथ ही बहन के ससुराली उस पर दहेज लाने का दबाव बनाते थे।

वहीं उनकी बहन का ससुरालियों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिये। जिससे तलाक हो जाये। आरोप है कि जीजा ने बारादरी थाना क्षेत्र की सनराइज कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ मिलकर उनकी बहन की एक कुटरचित अश्लील वीडियो तैयार की। जिसको आरोपी जीजा ने व्हाट्सएप पर भेजी। इसके साथ ही धमकी दी की वह अपनी बहन से तालाक करवा दे वरना उसकी बहन को बदनाम कर देंगे। जिसको बाद में दोनों आरोपियों ने मिलकर कई जगह वायरल की है। इस मामले में सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी पति व महिला के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में लगभग 15 दिन पहले ही महिला थाने में महिला की ओर से दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें आरोप है कि ससुराली दहेज में कार, नकदी की मांग कर रहे है। वहीं पीड़िता की ओर से महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति समेज सास, जेठ व ननद पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।