
UP news
गोरखपुर में पति ने चार दोस्तों संग मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप अश्लील वीडियो बना देह व्यापार के लिए ब्लैकमेल करने की कोशिश।
KESHARI NEWS24
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पति पर अपने चार दोस्तों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह उसका अश्लील वीडियो भी बना लिए है। उसने पति पर देहव्यापार के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि डेढ़ साल पहले उसने क्षेत्र के एक युवक के साथ कोर्ट में विवाह किया था। शादी के बाद उनको एक पांच माह का बच्चा भी है। आरोप है कि पति उससे कई दिनों से देह व्यापार करने का दबाव बना रहा था। जिसका वह विरोध कर रही थी। सोमवार को वह चार दोस्तों के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया।
मंगलवार को वह बच्चे को लेकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई। आरोप है कि वह रिश्तेदार के घर से बच्चे को उठा ले गया। महिला का कहना है कि पति अब उसे छोड़ दूसरी शादी करना चाहता है। इस संबंध में हल्का दरोगा अश्वनी चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।