
UP
बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव में विनोद पांडेय अध्यक्ष विवेक सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए।
KESHARI NEWS24
वाराणसी। दी बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम बुधवार देर शाम आया। अध्यक्ष पद पर विनोद पांडेय ने 1041 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने धीरेंद्रनाथ शर्मा को (924) 117 मत से पराजित किया। महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह विजयी हुए। उन्होंने 1141 पाकर रत्नेश कुमार पांडेय को 474 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही प्रत्याशी और समर्थक जश्न मनाने लगे। कचहरी परिसर में ढोल नगाड़े के साथ समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
बार सभागार में गणना के लिए सुबह आठ बजे सात टेबल लगाये गये। मतदान में पड़े 3266 मतों को निकाला गया, इसके बाद बंडल बनाकर सुबह 11 बजे के बाद गणना शुरू हुई। पहले एक हजार मतों के बाद रुझान आने आने लगे। शुरुआती बढ़त के बाद जैसे-जैसे गणना आगे बढ़ी, प्रत्याशियों के जीत का अंतर बढ़ता गया और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पहले एक हजार मतों की गिनती के बाद ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विवेक पांडेय ने 284 मत पाकर दो मतों से बढ़त बना ली थी, जबकि महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह ने भी अच्छी बढ़त बना ली थी।
दो हजार मतों की गिनती के बाद जीत स्पष्ट हो गया। बार सभागार में पर्यवेक्षकों ने जीते प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र सौंपा। 3266 मतों में से 27 मत अवैध पाये गये। मतगणना के दौरान कैंट और शिवपुर की पुलिस तैनात रही। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन यादव और पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह झप्पू समेत अन्य पूर्व पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने जीते प्रत्याशियों को बधाई दी। महामंत्री पद पर विजयी विवेक कुमार सिंह बीमार होने के बाद भी एंबुलेंस से कचहरी पहुंचे थे और अपने लिए वोट की अपील की। अधिवक्ताओं ने उन्हें समर्थन दिया। अस्वस्थ होने के कारण मतगणना के दिन नहीं पहुंच पाये।
अध्यक्ष
प्रत्याशी मत
विनोद कुमार पांडेय 1041
धीरेंद्रनाथ शर्मा 924
रामप्रवेश सिंह 566
अवधेश कुमार सिंह 284
नित्यानंद राय 166
मीरा यादव 162
सजन लाल गुप्ता 52
अरुण कुमार दुबे 44
महामंत्री
प्रत्याशी मत
विवेक कुमार सिंह 1141
रत्नेश कुमार पांडेय 667
प्रदीप कुमार राय 572
कमलेश सिंह यादव 368
कौशिक कुमार पांडेय 242
राजीव कुमार गोस्वामी 237
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रत्याशी मत
सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव 789
ज्योति शंकर पांडेय 782
ओमप्रकाश 612
अनूप कुमार सिन्हा 571
आलोक कुमार श्रीवास्तव 365