
UP news
योगी सरकार ने नौकरी देने का बनाया रिकॉर्ड, जानें कितने को मिले रोजगार और आगे क्या है तैयारी
लखनऊ . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चार साल में चार लाख नौकरियां देने की ओर आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया है कि कोरोना काल में देश में किसी भी राज्य में नौकरियां देने का यह रिकॉर्ड है। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार भी दिए गए हैं। अब तक सरकार 3 लाख 57 हजार 429 नौकरियां दे चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया है कि सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नया अध्यक्ष तैनात कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है। भ्रष्टाचार खत्म किया गया है।
हर भर्ती प्रक्रिया के पश्चात सीएम योगी खुद अभ्यर्थियों से संवाद कर परखते हैं कि भर्ती प्रक्रिया की शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है या नहीं। मुख्यमंत्री ने पद संभालने के बाद ही निष्पक्ष भर्तियों के आदेश दिए थे। समय-समय पर अदालत ने भी यूपी की भर्ती प्रक्रिया की सराहना की है।
पुलिस विभाग -137253
बेसिक शिक्षा - 121000
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन -28622
यूपी लोक सेवा आयोग - 26103
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड -16708
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण -8556
माध्यमिक शिक्षा विभाग - 1400
यूपीपीसीएल - 6446
उच्च शिक्षा - 4615
चिकित्सा शिक्षा विभाग - 1112
सहकारिता विभाग - 726
नगर विकास - 700
वित्त विभाग - 614
तकनीकी शिक्षा - 365