
UP news
बरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 45 जोड़ों का सामूहिक विवाह
बरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को 45 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। विवाह के बाद विधायक और ब्लाक प्रमुख नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्र्तगत गुरुवार को ब्लाक परिसर में 45 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। सुबह से ही वर बधु के साथ उनके परिजन ब्लाक परिसर में पहुंचना शुरु हो गए। दोपहर में सभी जोड़ों का विधि विधान से विवाह कराया गया। बाद में विधायक केसर सिंह गंगवार, ब्लाक प्रमुख विनोद दिवाकर ने नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देकर विदा किया। इसमें ग्राम प्रधान छविनाथ गंगवार, जाकिर अली उर्फ बडे बाबू ,बार के सचिव महेन्द्र गंगवार आदि थे।