Headlines
Loading...
बलिया : परदेश से पति ने पत्नी को फोन पर बोल दिया तीन तलाक, पुलिस से न्याय की गुहार

बलिया : परदेश से पति ने पत्नी को फोन पर बोल दिया तीन तलाक, पुलिस से न्याय की गुहार

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया कलां गांव में एक चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया है। इसके बाद महिला पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।

जानकारी के अनुसार सिकरिया कलां गांव निवासी नाजिश के पति कुतुबद्दीन उस्मानी ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया है। नाजिश की शादी वर्ष 2018 के फरवरी माह में मऊ के ढ़िलाई फिरोजपुर गांव के कुतुबद्दीन उस्मानी के साथ हुई थी। आरोप है कि तीन माह साथ रहने के बाद उसका पति कतर चला गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। नाजिश ने बताया कि ससुराल में ननद का लड़का हमेशा छेड़खानी और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। इसकी शिकायत पति से करने पर उल्टा हमें ही फोन पर धमकियां देने लगा। साथ ही फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर तलाक देने की बात कहीं। 

इस संबंध में एएसपी संजय कुमार ने कहा कि एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसके लिए महिला थानाध्यक्ष को जांच करने और दोषी पाये जाने पर अभियोग पंजीत कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।