Headlines
Loading...
लखनऊ : अलीगंज सेक्टर में कर्ज के बोझ तले दबे दंपति ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ : अलीगंज सेक्टर में कर्ज के बोझ तले दबे दंपति ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर में शनिवार सुबह मैथ्यू जोसेफ और उनकी पत्नी लूसी जोसेफ के शव फंदे से लटकते मिले। दम्पति के खुदकुशी करने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मैथ्यू ने कर्ज नहीं चुका पाने की बात लिखी है।


केरल अेलप्पी के रहने वाले थे। परिवार में बेटी लोनी जोसेफ है, जो ब्रिटेन में रहती है। अलीगंज में रह कर मैथ्यू स्टेबलाइजर का व्यापार करते थे। लूसी भी पति का हाथ बंटाती थी। शुक्रवार रात दोनों लोग बाजार से घर लौटे थे। मालिक को छोड़ कर ड्राइवर घर चला गया था। शनिवार सुबह दुकान का कर्मचारी घर पहुंचा। उसने मैथ्यू और लूसी को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर नौकर पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचा। जहां दम्पति के शव रस्सी के सहारे लटकता मिले। कमरे का नजारा देख कर्मचारी चीख पड़ा। शोर मचने पर पड़ोसी भी पहुंच गए। जिसके बाद मड़ियांव पुलिस को हादसे की जानकारी हुई।


स्टेबलाइजर का व्यापार बढ़ाने के लिए मैथ्यू ने कर्ज ले रखा था। मार्च महीने में लॉकडाउन लगने के कारण धंधा ठप पड़ गया। नौकर के मुताबिक गर्मी के सीजन में अच्छा व्यापार होता था। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से काम नहीं चला। बाजार से लिया कर्ज भी उतारने का दबाव था। जिसके कारण मैथ्यू और लूसी काफी वक्त से परेशान थे।