Headlines
Loading...
मऊ : एक युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशितों ग्रामीणों ने फूंके पुलिस वाहन

मऊ : एक युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशितों ग्रामीणों ने फूंके पुलिस वाहन

मऊ में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असरपुर गांव के समीप मंगलवार की रात भैसही नदी पुल पर एक युवक की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। युवक पुलिस में भर्ती के लिये अपने सात साथियों के साथ दौड़ लगा था। वारदात से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने पुलिस के वाहन और बाइक को फूंक दिया। शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस मौके पर घंटों जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। घटना का कारण डेढ़ साल पूर्व प्रधान के हत्या के बेटे के साथ युवक का होना बताया गया है।

असलपुर निवासी 27 वर्षीय अरविंद कुमार अपने सात साथियों के साथ पुलिस में भर्ती होने के लिये रोज की तरह दौड़ लगा रहा था। रात साढ़े आठ बजे के करीब बदमाश आये और युवक को घेर लिया। बदमाशों के हाथ में असलहा देखकर अन्य साथी मौके से भाग निकले। इतने में बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। शव को घेर कर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की 112 नबंर वाहन को ग्रामीणों ने घेर लिया। इतने में एक सिपाही भी अपनी बाइक लेकर पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन और बाइक में आग लगा दी। जान बचाकर मौके से किसी तरह से पुलिसकर्मी भागे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुये घंटों पुलिस मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। 

डेढ़ साल पहले हुई पूर्व प्रधान की हत्या से जुड़े तार

चिरैयाकोट के असलपुर में अरविंद की हत्या में डेढ़ साल पूर्व गांव के पूर्व प्रधान मुन्ना राव की हत्या में शामिल आरोपियों के होने की आशंका है। इसमें 50 हजार रुपये का इनामियां राहुल सिंह का नाम सामने आ रहा है। मौके पर हत्या को लेकर इसी के होने का ग्रामीण आशंका जता रहे हैं। थानध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास जारी है।