
UP news
UP : चार IPS अफसरों का तबादला, बाराबंकी, प्रातपगढ़ व सुलतानपुर के बदले एसपी, देखें पूरी लिस्ट..
उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे मेंं तबादलों का सिलसिला जारी है। यूपी सरकार ने बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुलतानपुर पुलिस की कमान बदल दी है। तीनों जिलों के एसपी समेत चार आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। जल्द कई अन्य आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल में 30 आइपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें कई अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है। पदोन्नति पाने वाले छह अधिकारी रेंज व जिलों में तैनात हैं।
नाम : वर्तमान तैनाती : नवीन तैनाती
शिवहरि मीना : एसपी सुलतानपुर : एसपी प्रतापगढ़।
यमुना प्रसाद : एसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ : एसपी बाराबंकी।
डॉ.अरविंद चतुर्वेदी : एसपी बाराबंकी : एसपी सुलतानपुर।
अनुराग आर्य : एसपी प्रतापगढ़ : एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली।