Headlines
Loading...
Budget 2021: क्या सस्ता, क्या हुआ महंगा? सारी डिटेल मिलेगी यहां...

Budget 2021: क्या सस्ता, क्या हुआ महंगा? सारी डिटेल मिलेगी यहां...


नई दिल्ली: फरवरी के पहले दिन भारत सरकार ने अपना बजट पेश किया. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करीब 2 घंटे तक बजट भाषण दे कर देशवासियों का सस्पेंस खत्म कर दिया है. बजट में फाइनेंस मिनिस्टर ने ऐसी घोषणा की है, जिससे महिलाओं की खुशी दोगुनी हो सकती है. इस साल के बजट में सोना-चांदी और कपड़े सस्ते हो गए हैं. हालांकि, पेट्रोल पर 2.5 रुपये और डीजल पर 4 रुपये का सेस (Cess) लगाया गया है, जिससे आम आदमी की जेब पर खासा प्रभाव पड़ने वाला है. आइए आपको बताते हैं, 2021-22 के इस बजट से आपकी जेब पर क्या असर पड़ने वाला है... 


1. मोबाइल फोन महंगे होंगे
2. जूते महंगे होंगे
3. मोबाइल के चार्जर महंगे होंगे
4. मोबाइल पार्ट्स पर छूट घटी
5. रत्न महंगे होंगे
5. पेट्रोल होगा महंगा 


1. नायलॉन के कपड़े सस्ते होंगे
2. स्टील के बर्तन सस्ते होंगे
3. पेंट सस्ता होगा
4. ड्राई क्लीनिंग सस्ता होगा
5. पॉलिस्टर के कपड़े सस्ते
6. सोना-चांदी सस्ता (इसकी कस्टम ड्यूटी घटा कर 12.5 कर दी गई है.)
7. सोलर लालटेन भी सस्ता
8. तांबा हुआ सस्ता


1. भारत में सबसे कम कॉरपोरेट टैक्स
2. पेंशनधारी बुजुर्गों को ITR नहीं भरना होगा
3. छोटे करदाताओं का टैक्स कम होगा
4. सीनियर सिटिजन को इनकम टैक्स में छूट
5. टैक्स चोरी के पुराने केस खुलेंगे
6. 75 साल के बुजुर्गो को ITR नहीं भरना होगा
7. पेंशन से होने वाली आय पर टैक्स नहीं
8. होम लोन पर सरकार की छूट 2022 तक रहेगी
9. अभी तक सबसे ज्यादा ITR कलेक्शन
10. स्टार्टअप पर 31 मार्च 2022 तक कोई टैक्स नहीं