
UP news
UP Board : इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 3 फरवरी से होंगी शुरू , दो चरणों में कराई जाएगी परीक्षा
लखनऊ । यूपी बोर्ड 2021 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी। यह दो चरणों में कराई जाएगी। पहला चरण तीन से 12 फरवरी तक और दूसरा चरण 13 से 22 फरवरी तक चलेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 10 मण्डलों- आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन व बस्ती में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। इनमें 39 जिले आते हैं। कुल 10,58,617 परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने के लिए 7,505 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षकों के नियुक्ति पत्र परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनका प्रिंट आउट क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जनपदों को भेजा जा रहा है।