
UP news
UP : पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की सेहत में सुधार, लखनऊ PGI में चल रहा इलाज
लखनऊ . पीजीआई में भर्ती पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत में सोमवार को पहले से सुधार है। इंडो मेडिसिन वार्ड के प्राइवेट रूम में भर्ती श्री त्रिपाठी का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी शुगर व एक्सरे समेत कई जांचें करायी हैं।
श्री त्रिपाठी का रविवार को शुगर का स्तर बढ़ने व सांस की तकलीफ होने बेटे ने पीजीआई में देर शाम भर्ती कराया था।
पूर्व राज्यपाल श्री त्रिपाठी के करीब एक माह पहले प्रयागराज में कोरोना संक्रमित होने पर घरवालों ने एक जनवरी को पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से वह पीजीआई में भर्ती थे। दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।