
KESHARI NEWS24
UP news
बागपत : यमुना नदी में नहाते समय डूबे छह दोस्त, दो की मौत
उत्तर प्रदेश में बागपत के यमुना पक्का घाट के पास रविवार दोपहर पाली गांव से यमुना नदी में नहाने आए छह दोस्त डूब गए। इस दौरान किसानों व गोताखोरों ने चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवकों की गहरे पानी में डूब गए। युवकों की मौत होने से उनके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के रहने वाले सुमित पुत्र रजनी, अक्षय पुत्र देवेंद्र, निक्की पुत्र सतीश, आंसू पुत्र रमेश चंद, सचिन पुत्र ऋषिपाल व आजाद पुत्र सहेंद्र दोस्त हैं। रविवार दोपहर एक बजे बागपत यमुना घाट पर पहुंचे और यमुना नदी में नहाने लगे। जहां गहरा पानी होने के कारण दो युवक डूबने लगे, जिन्हें बचाने गए अन्य साथी भी पानी में डूबने लगे।
शोर मचाने पर वहां पहुंचे किसानों व अन्य लोगों ने चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि सुमित पुत्र रजनी व अक्षय पुत्र देवेंद्र को नहीं निकाल पाये। कई घंटे मशक्कत के बाद सुमित और अक्षय को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला असपताल में भर्ती कराया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।