Headlines
Loading...
चंदौली : पीपीडीयू जंक्शन पर ढाई किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली : पीपीडीयू जंक्शन पर ढाई किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली । पीपीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ स्क्वायड टीम ने बुधवार को जंक्शन से ढाई किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। 

तस्कर सड़क मार्ग के जरिए रांची से गया पहुंचे थे। यहां 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तस्कर पीडीडीयू जंक्शन आए थे। अफीम के खेप रांची से बरेली पहुंचानी थी। तलाशी लेने पर दोनों के पैरों में क्रैक बैंडेड (गर्मपट्टी) से मादक पदार्थ बंधा था। 

तस्कर बिना टिकट सफर कर रहे थे। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार, उपनिरीक्षक बाल गंगाधर, बीपी सिंह जंक्शन पर चेकिग कर रहे थे। प्लेटफार्म पर बैठे दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। संदेह होने पर टीम ने दोनों से पूछताछ शुरू की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों की तलाशी ली गई। कुम्हार टोली, थाना सुखदेव नगर, रांची, झारखंड

निवासी शिव कुमार ने बाएं पैर में क्रैक बैंडेड से एक किलो अफीम व सागर ने दोनों पैर में 1.51 किलो अफीम बांधी थी। कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया वे भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से जंक्शन पहुंचे थे। दोनों के पास टिकट भी नहीं था। यहां से उन्हें दूसरी ट्रेन से बरेली जाना था।