Headlines
Loading...
यूपी के आगरा में लड़की ने शादी से किया इंकार, दूल्हा बदलने का लगाया आरोप वापस लौटी बारात।

यूपी के आगरा में लड़की ने शादी से किया इंकार, दूल्हा बदलने का लगाया आरोप वापस लौटी बारात।



आगरा। आप ने अब तक लड़के या लड़के वालों को किसी भी कारण से शादी से मना करते सुना और देखा होगा साथ ही अभी तक आप ने कन्या पक्ष के द्वारा वर पक्ष को अलग अलग चीजों को लेकर मानते देखा सुना होगा लेकिन मोहब्बत की मिशाल ताजमहल के शहर आगरा से आजकल एक अलग ही कहानियां सामने आ रही हैं शादी के लिए बारात ले कर आए लड़के से लड़की ने शादी करने से मना कर दी। मामला आगरा के बाह थाने के विष्णुपुरा गांव का है करिश्मा का रिश्ता कानपुर के किसान नगर के रहने वाले जयप्रकाश के साथ तय हुआ जहां दूल्हा जयप्रकाश बारात को लेकर पूरे धूम धाम के साथ दुल्हन करिश्मा के घर शादी रचा कर ले जानें को आयाा। बारातियों की खूब खातिरदारी की गई. बारातियों को दावत परोसा गया शादी से पहले सारे रस्मों रिवाज को पूरा किया गया. लेकिन जैसे ही दुल्हन को इस बात का पता चला कि उसकी जिस लड़के के साथ विवाह तय हुआ है वो दूल्हा बनाकर नही बल्कि उसके जगह कोई और दूल्हा बनाकर शादी रचाने आया है तभी करिश्मा ने शादी के मंडप पर आने से मना कर दिया।

बारातियों के तरफ से करिश्मा और करिश्मा के घर वालों को काफी मान मनौव्वल की गई लेकिन बात नही बनी दुल्हन के घर वालों का कहना था कि जब बेटी ही इनकार कर रही तो वो क्या कर सकतें हैं. वहीं करिश्मा का आरोप था कि दूल्हा वो नहीं है जिससे उसकी शादी पक्की हुई थी। वहीं बाराती पक्ष इसको नाक का सवाल बनाते हुए और खाली हाथ घर लौटने से बेज्जती होने के डर से इस मामले को लेकर बहा पुलिस थाने पहुंच गई लेकिन पुलिस का भी कहना था कि जब लड़की शादी से इनकार कर रही है तो पुलिस जबरन शादी तो नही करा सकती है या शादी के लिए बोल सकती है लेकिन फिर भी पुलिस ने दुल्हन पक्ष से संपर्क किया तो उन्होने थाने आने से मना कर दिया साथ ही बताया कि वे अपनी बेटी का विवाह कहीं और कर रहें हैं बेटी विदा होने वाली है इस खबर के बाद बारात लाचार हो कर बैरंग लौट गई।