Headlines
Loading...
मेरठ : हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम, धरना प्रदर्शन शुरू

मेरठ : हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम, धरना प्रदर्शन शुरू

मेरठ : तीन कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने जिले में कई स्थानों पर यातायात जाम कर दिया है। किसानों ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे और करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे यातायात प्रभावित हुआ है।

दौराला में किसानों ने हाईवे पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं करनाल हाईवे पर भी किसानों ने जाम लगाया।