Headlines
Loading...
वाराणसी : जिले में पिछले 24 घंटे में 519 कोरोना संक्रमित मरीज, सक्रिय मामले की संख्या 28 सौ के पार

वाराणसी : जिले में पिछले 24 घंटे में 519 कोरोना संक्रमित मरीज, सक्रिय मामले की संख्या 28 सौ के पार

वाराणसी : कोरोना का बढ़ा हुआ प्रकोप बुधवार को थोड़ा कम रहा। मंगलवार के 696 के मुकाबले बुधवार को 519 कोरोना पाजिटिव मिले। वहीं बीएचयू लेवल थ्री हास्पिटल में पांडेयपुर निवासी 67 वर्षीय एवं हीरामनपुर निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। इसी के साथ जहां मौतों का आंकड़ा बढ़कर 393 हो गया है, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2821 हो गई है।

बीएचयू व मंडलीय अस्पताल से 4499 सैंपलों के परिणाम प्राप्त हुए, जिनमें 519 पाजिटिव व 3980 निगेटिव रहे। ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं होम आइसोलेशन के 71 व हास्पिटल में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जिले में अब तक 25373 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 22159 स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। 10 मार्च को जिले में जहां सक्रिय मरीजों की संख्या केवल 50 थी, वहीं अब यह बढ़कर 2821 हो गया है।


जिले में मिले कुल संक्रमितों में सबसे अधिक पाजिटिव काशी विद्यापीठ ब्लाक में मिले। दो दिन पहले यहां 101 नए मरीज मिले थे। मंगलवार को कांटेक्ट ट्रेङ्क्षसग के परिणाम में 238 तो वहीं बुधवार को 193 में कोरोना की पुष्टि हुई है।


- आदमपुर : 8

- आनंदमयी : 9

- आराजीलाइन : 4

- अशफाक नगर : 3

- बजरडीहा : 17

- बड़ागांव : 1

- बेनिया : 8

- भेलूपुर : 21

- छावनी : 27

- चौकाघाट : 6

- चोलापुर : 2

- चौक-सेवासदन : 2

- दुर्गाकुंड : 3

- हरहुआ : 3

- जैतपुरा : 4

- लल्लापुरा : 8

- मदनपुरा : 5

- माधोपुर : 5

- मंडुआडीह : 5

- अर्दली बाजार : 1

- पांडेयपुर : 4

- पिंडरा : 1

- सदर बाजार : 2

- सेवापुरी : 3

- शिवपुर : 8

- सिकरौल : 1

- पहडिय़ा : 7

- अन्य : 132


वाराणसी नगर निगम में भी अब बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने इसके लिए अपने अधीनस्थों को निर्देश दिया है। मुख्य गेट पर चार कर्मियों की इसके लिए तैनाती की गई है। वहीं कोई भूलवश अगर मास्क घर छोड़कर आ जाता है तो उसे सहूलियत के लिए मुख्य गेट पर सस्ते दाम पर मास्क भी मिलेगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि मॉस्क की उपलब्धता डूडा की महिला समूह कराएगी।