
National
यूरोप से वेंटिलेटर और रेमेडिसिविर लेकर दिल्ली पहुंचा विमान, भारत ने कहा- शुक्रिया
प्रवक्ता ने ट्वीट किया, "यूरोपीय संघ की एकजुटता और सहयोग जारी है। विमान जर्मनी से 223 वेंटिलेटर, रेमेडिसिविर की 25000 शीशियां और अन्य चिकित्सा उपकरण, नीदरलैंड से रेमेडिसविर की 30000 शीशियां और पुर्तगाल से रेमडेसिविर की 5500 शीशियां लेकर आया है। हमारे यूरोपीय संघ के भागीदारों का यह समर्थन अमूल्य है।"
इससे पहले आज भारत ने देश के स्वास्थ्य ढांचे पर दबाव डालने वाले घातक वायरस का मुकाबला करने के लिए कजाकिस्तान से आने वाले 56 लाख मास्क / श्वासयंत्र के आगमन का स्वागत किया। बागची ने ट्वीट किया, "यह स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करना। कजाकिस्तान से आए 56 लाख मास्क का स्वागत।"
भारत को अमेरिका, रूस और ब्रिटेन सहित कई देशों से समर्थन मिला है, क्योंकि यह COVID-19 महामारी की एक घातक दूसरी लहर से लड़ रहा है।
मामलों में कमी, लेकिन मौत का सिलसिला जारी
भारत में गुरुवार को करीब 4 हजार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बड़ी गिरावट नहीं आई है, जिससे अब भी दहशत का माहौल है। मगर देश में एक दिन में कोविड-19 के 343,288 नये मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 3999 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,62,239 पर पहुंच गई है। इस दौरान तीन लाख 37 हजार 487 मरीज ठीक हुए.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 37,10,525 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर कुछ सुधरकर 83.26 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,97,34,823 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 12 मई तक 30,94,48,585 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,6,594 नमूनों की बुधवार को जांच की गई।