Headlines
Loading...
अंबेडकरनगर : करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, साथी गम्भीर

अंबेडकरनगर : करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, साथी गम्भीर

अंबेडकर नगर । आलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, साथी युवक गंभीर रुप से झुलस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, दशरथ यादव, राजबहादुर यादव ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आलापुर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर गांव में रहने वाला मित्रसेन लखनडीह गांव में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान काम करते समय वह करंट की चपेट में आने से झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 वहीं उसका सहयोगी निर्भय का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर जहांगीरगंज थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज, आलापुर प्रभारी थानाध्यक्ष राम बिलास सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेास्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल रामसजीवन वर्मा ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।