
UP news
बलिया : वृद्ध महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल कर्मियों की मारपीट
बलिया । कोविड मरीजों के लिए बनाए एक एल वन अस्पताल में कोरोना से संक्रमित वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके परिजन ने चिकित्सक समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई कर दी।
शनिवार की रात दो बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भी अस्पताल में घटना की जानकारी ली। वहीं मृतका के परिजन ने शव ले जाने से इनकार कर दिया है फेफना थाना क्षेत्र के स्थानीय सीएचसी को एल वन हॉस्पिटल के रूप में स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस कर कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
शनिवार रात की भोर में करीब दो बजे पकड़ी थाना के रामापार की बादामी देवी (65) पत्नी रामलखन वर्मा की तबियत खराब होने पर परिजन सीधे फेफना एल वन अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्हें गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने ऑक्सीजन दिया। इसके कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। आरोप हैं कि बादामी देवी के साथ आए लोगों ने चिकित्सक डॉ. शरद कुमार व पैरा मेडिकल स्टाफ प्रिंस कुमार पांडेय, रिजवान और किशन रावत के साथ मारपीट शुरू कर दी।
वहीं सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वृद्ध महिला बादामी देवी जब अस्पताल आईं तो उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 39 था। वे कोरोना संक्रमित थीं। वे गंभीरावस्था में थीं। उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया। थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
चिकित्सक डॉ. शरद कुमार सहित चार लोगों की जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी ई है। सीएमओ ने बताया कि मृत महिला के परिजन शव ले जाने से इनकार कर रहे हैं। वार्ता चल रही है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।