Headlines
Loading...
जौनपुर : ड्यूटी से घर जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर : ड्यूटी से घर जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर : जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक होमगार्ड की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह जौनपुर के सरायख्वाजा थाने में तैनात होमगार्ड की खानपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।

वह ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। परसनी गांव निवासी रमाकांत पांडेय (57) होमगार्ड के पद पर तैनात थे। मंगलवार रात उनकी ड्यूटी थाने पर थी। सुबह ड्यूटी पूरा करने के बाद वह साइकिल से घर जा रहे थे। खानपुर गांव के पास किसी वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया।

बाद में आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने थाने पर सूचना दी। पुलिस घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर रमाकांत के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि ड्यूटी पूरा कर लौटते समय हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।