![कासगंज : कोरोना का कहर जारी , उपनिरीक्षक की कोरोना से मौत](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg5nqmrKQqSzUgXatl2dJoTMqqz5qM97ufOMKoBNbkYrj5wHhr7xgfdqqno3kv6lj8zlrAs0irYX5RFGwuFGP5Fw7ZVw367P3Zkw5gBmMN9Uz7JGU45YJZf28YBOwYpEQ7RbumDNVYnZNg/w700/1621663898900030-0.png)
कासगंज : थाना सिकंदरपुर वैश्य में तैनात उपनिरीक्षक चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। इनका आगरा में उपचार जारी था। हालत गंभीर होने के बाद शनिवार की सुबह दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। दरोगा की मौत पर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
आगरा के मूल निवासी उप निरीक्षक अजय प्रकाश पिछले सात माह से थाना सिकंदरपुर वैश्य में तैनात थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में अलीगढ़ गए थे। 29 अप्रैल को मतदान कराने के बाद वापस आए। तभी से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कोविड की जांच कराई तो वे संक्रमित पाए गए।
इसके बाद हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें परिजन आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ले गए। यहां बीते दिनों से लगातार उनका उपचार जारी था।
शुक्रवार की देर रात्रि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी परिवारी जन चिंतित हुए। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली ले जा जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। उप निरीक्षक की मौत पर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक उपनिरीक्षक के प्रशंसक सोशल मीडिया के पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।