Headlines
Loading...
यूपी: प्रयागराज जिले के करेली में डीसीएम से मार्बल उतारते समय दो मजदूर जख्मी।

यूपी: प्रयागराज जिले के करेली में डीसीएम से मार्बल उतारते समय दो मजदूर जख्मी।


प्रयागराज। करेली में मंगलवार दोपहर डीसीएम से मार्बल उतारते समय दो मजदूर दब गए। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। मजदूर की चीख सुनकर वहां मौजूद महिलाएं भी रोने लगीं। ठेकेदार ने अन्य मजदूरों को लगाकर आननफानन में मार्बल तुड़वाकर मजदूरों को बाहर निकलवाया। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करेली पुलिस ने बताया कि मो. फैज ने एक डीसीएम से मार्बल मंगवाया था। गाड़ी से मार्बल नीचे उतारने के लिए कई मजदूर लगे थे। मार्बल के बड़े-बड़े पीस डीसीएम में रखे थे। मध्य प्रदेश के रहने वाले कई मजदूर काम में लगे थे। अचानक डीसीएम से मार्बल उतारते समय 24 वर्षीय मुंडा और 32 वर्षीय भुंवर मार्बल के बीच में दब गए।

बताया जा रहा है कि मार्बल उठाने के दौरान वह स्लिप करके इन दोनों मजदूरों के पैर पर जा गिरा, जिससे दोनों उसी में दब गए। इस घटना से वहां कोहराम मच गया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मजदूरों को लगाकर मार्बल तोड़वाया गया। दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। करेली एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि घायल दोनों मजदूरों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पैर में चोट लगी है। खतरे की कोई बात नहीं है।