Headlines
Loading...
महाराष्ट्र: सतारा में लैंडस्लाइड एनडीआरएफ टीम ने 6 शव बरामद किए।

महाराष्ट्र: सतारा में लैंडस्लाइड एनडीआरएफ टीम ने 6 शव बरामद किए।


महाराष्ट्र। सातारा जिले में अंबेघर गांव में हुए भूस्खलन वाली जगह से शनिवार को 6 शव बरामद किए गए, जबकि 8 अन्य के लिए तलाशी अभियान जारी है। जिला प्रशासन ने कहा कि पाटन तहसील में स्थित इस गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं क्योंकि 4 से 5 घर मलबे में दफन हो गए हैं।

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अंबेघर में तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 6 शव बरामद किए हैं। सातारा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि स्थानीय पुलिस, निवासी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
     
मीरगंज और धोखावले में भी भूस्खलन हुआ है जहां क्रमश 12 और चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर भी बचाव अभियान जारी है। सातारा के जिलाधिकारी शेखर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुए इन तीन भूस्खलनों में करीब 30 लोगों के फंसे होने का डर है।
     
भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने शुक्रवार को सातारा के लिए नया रेड अलर्ट जारी कर महाराष्ट्र के इस पश्चिमी जिले के पर्वतीय 'घाट इलाकों में अगले 24 घंटे में अत्यंत भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया था।