Headlines
Loading...
जौनपुर  : बारात से वापसी के दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत से पसरा मातम

जौनपुर : बारात से वापसी के दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत से पसरा मातम

जौनपुर : वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच बाराती नगर के नेगुरा मोड़ स्थित एक लान से शादी के निमंत्रण में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

घटना की जानकारी होने के बाद घराती पक्ष में कोहराम मच गया है। लोग एक दूसरे से सूचनाएं लेने लगे। एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर से हर कोई द्रवित हो उठा। वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। उधर लान संचालक भी घटना को लेकर हतप्रभ हैं।

कैमूर जिले के बिउरी निवासी अशोक सिंह की बेटी की शादी सोमवार को चंदौली के नेगुरा मोड़ पर एक लान में थी। बारात जौनपुर से आई थी। सुबह पांच बजे तक हर कोई शादी की खुशी में मस्त था। सुबह पांच बजे के आसपास वधु की विदाई थी। रश्मो रिवाज के साथ लड़की की विदाई हुई तो कुछ बाराती एक घंटे पूर्व ही निकल गए। केवल परिवार के लोग बचे थे। वे भी पांच बजते-बजते अपने घर चले गए।

दस बजते-बजते सड़क हादसे में पांच लोगों के मौत की सूचना मिलते ही सब परेशान हो गए। लान संचालक अजय गुप्ता भी परेशान हो उठे, उन्होंने बिउरी में अशोक सिंह से संपर्क कर घटना की जानकारी ली तो वहां परिवार के लोग बिलखने लगे। वे भी परेशान हो गए। दर्दनाक हादसे की सूचना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लोग होनी को कोसते रहे।