Headlines
Loading...
लखनऊ : रक्षामंत्री के जन्मदिन पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने काटा केक

लखनऊ : रक्षामंत्री के जन्मदिन पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने काटा केक

लखनऊ। चिनहट के रामलीला मैदान पर शनिवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नवनियुक्त केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, विधायक जयदेवी कौशल व अन्य कार्यकर्ताओं ने केक काटकर रक्षा मंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु होने के कामना की। इस मौके पर शिवदर्शन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी पांडे, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनुराधा जायसवाल, विनोद तिवारी, अनिल जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का स्वागत व अभिनंदन भी किया।