
UP news
UP : चंदौली के चार और गाजीपुर के दो ब्लॉकों से निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशी
पूर्वांचल । ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किए गए। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया के बाद पूर्वांचल के कई जिलों के कई ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इसमें चंदौली जिले के चार ब्लॉकों से और गाजीपुर के दो ब्लॉकों से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
चंदौली में नौगढ़ से प्रेमा कोल, चकिया से शंभुनाथ यादव, शहाबगंज से गीता देवी और धानापुर से अजय सिंह का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया। जबकि नियामताबाद और चहनियां में सपा और अपना दल(भाजपा) और सकलडीहा और सदर ब्लॉक में सपा और भाजपा के अलावा एक-एक निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
वहीं बरहनी में सपा और भाजपा के अलावा दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी किया नामांकन है। इधर, गाजीपुर जिले के 16 ब्लॉकों में दो ब्लॉक रेवतीपुर और भांवरकोल में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। भांवरकोल में भाजपा विधायक अलका राय के भतीजे आंनद राय उर्फ मुन्ना की पत्नी श्रद्धा राय और रेवतीपुर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी अजिताभ उर्फ राहुल राय के खिलाफ कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। जिसके बाद दोनों लोगों को निर्विरोध निर्वाचित हो गये।
इन दोनों ब्लॉक के अलावा 14 ब्लॉकों पर भाजपा और सपा के प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। नौ जुलाई को नाम वापसी है। शेष 14 ब्लॉक में से सभी पर 10 जुलाई को मतदान होता है तो अब 1493 बीडीसी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।