Headlines
Loading...
वाराणसी : चौकी इंचार्ज की तत्परता से बरामद हुई पति की निशानी, लुटेरी महिलाओं ने ऑटो से उड़ाई थी चेन

वाराणसी : चौकी इंचार्ज की तत्परता से बरामद हुई पति की निशानी, लुटेरी महिलाओं ने ऑटो से उड़ाई थी चेन

वाराणसी । थाना क्षेत्र के भिखारीपुर से चितईपुर के बीच चलती आटो से उचक्कागिरी कर दो महिलाओं ने हौसला देवी की चेन उड़ा दी थी।

 घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्घ महिलाओं को हिरासत में लिया था। पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को खूब छकाया। एसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि नाम पता भी सही नही बताई है। महिलाओं में रिंकू देवी 48 वर्ष और पूजा कुमारी 35 वर्ष दीनदयाल नगर चंदौली पुल के नीचे रहने वाली बताई।

एसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि महिलाओं का गैंग सक्रिय है और ये ज्यादातर अकेली महिलाओं को ऑटो में चलते समय या मंदिर और भीड़भाड़ वाली जगह पर विवाद के दौरान घटना करने के बाद फरार हो जाती हैं। पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ के बाद जब चेन नहीं मिली तो महिला सिपाहियों ने तलाशी के दौरान कपड़े के अंदर छुपाई चेन बरामद किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिलाओं को छुड़ाने के लिए अधिवक्ताओं का फोन भी आना शुरू हो गया।

मंडुवाडीह थाने के पीछे रहने वाली हौसला देवी घर से चितईपुर जाने के लिए मंडुआडीह चौराहे से ऑटो में बैठी। चौराहे से थोड़ी दूर जाने पर ऑटो में एक अधेड़ और एक शादीशुदा युवती भी बैठ गई। हौसला देवी के साथ भिखारीपुर के करीब पहुंचने पर युवती ने अपने पैर से हौसला के पैर पर काफी तेजी से दबा दिया। पैर में दर्द के कारण उस समय उनका ध्यान चेन पर नहीं गया लेकिन उसी समय महिलाओं ने चेन काट लिया। बाद में जब नजर पड़ी तब देर हो चुकी थी।

 हौसला देवी ने शनिवार को लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी इंचार्ज श्री सिंह ने जब हौसला देवी को बताया कि उनकी चेन मिल गई तो वह काफी भावुक हो उठी और पुलिस को धन्यवाद दिया। हौसला देवी ने बताया कि चेन पति की निशानी थी। उन्होंने 2007 में उपहार स्वरूप दिया था।