
UP news
यूपी: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने भी मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस।
लखनऊ। विश्वविद्यालय ने रविवार को भारतवर्ष का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। सुबह 9:15 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने ऐतिहासिक आर्ट्स क्वाड्रेंगल से राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत की ध्वनियों के साथ ध्वजारोहण किया। धवजारोहण के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित किया।
साथ ही देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर सबको शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारतवर्ष की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए वर्ष 2020 से शुरू हुई कोरोना महामारी से देश की सुरक्षा करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी याद करते हुए उन्हें नमन किया।
इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की पिछले डेढ़ साल की विभिन्न उपलब्धियों को साझा करते हुए नई शिक्षा नीति और देश में शैक्षिक क्रांति लाने में लखनऊ विश्वविद्यालय के योगदान को सराहा। यह आशा जताई कि आने वाले वर्षों में लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और छात्र कल्याण के क्षेत्रों में विश्व में अपना नाम करने में सक्षम रहेगा। इस कार्यक्रम के बाद अर्थ शास्त्र सहित सभी विभगों ने अपने यहां भी ध्वजारोहण किया।