Headlines
Loading...
हेल्थ टिप्स: स्पंजी रसगुल्ला बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, घर में बनेंगे बाजार जैसे स्वादिष्ट छैना रसगुल्ला।

हेल्थ टिप्स: स्पंजी रसगुल्ला बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, घर में बनेंगे बाजार जैसे स्वादिष्ट छैना रसगुल्ला।


हेल्थ टिप्स। त्योहार हो या फिर कोई फंक्शन अधिक्तर लोगों को रसगुल्ला खाना पसंद होता है। वहीं कुछ लोग इसे घर में ही बनाना चाहते हैं, लेकिन उन लोगों की शिकायत रहती है कि रसगुल्ला टाइट हो जाता है और बाजार जैसा नहीं बनता। कई बार तो ये इतना हार्ड हो जाता है कि किसी को सर्व करने का मन तक नहीं करता है। रसगुल्ला के सॉफ्ट ना होने की कई सारी वजह हो सकती है। 



1. टिप: छैने का रसगुल्ला बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें की दूध फूल क्रीम हो। चाहें तो आप इसके लिए गाय या फिर भैंस का प्योर दूध भी ले सकते हैं। दूध को अच्छे से उबालें। फिर गैस को कम से 2-3 मिनट के लिए बंद कर दें। दूध फाड़ने के लिए इसमें 1-1 चम्मच करके नींबू का रस मिलाएं और फिर उसे चम्मच से चलाएं। नींबू के रस को धीरे-धीरे दूध में मिक्स करें। दूध जब फटने लगे तो मिक्स करना बंद कर दें।

2. टिप: कई महिलाएं एक साथ नींबू का रस मिला देती हैं, लेकिन आप ऐसी गलती न करें।इससे छैना खट्टा हो जाएगा और स्वाद खराब हो जाएगा। दूध फटने के बाद 2 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर एक साफ कपड़े से इसे छान लें । फिर इसे धो कर बांध दें। जब छेने में से पानी निकल जाए तो इसे बर्तन में पानी डालकर रख दें। 

3. टिप: छैना के रसगुल्ला बनाने के लिए अच्छे से मसलना जरूरी है। आप जितना इसे मसलेंगी ये उतने ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं। ध्याम रखें की ये जब गोल बने तो चिकने दिखाई दें। फिर इसकी लोई बनाकर रख दें।

4. टिप: अंतिम स्टेप होता है छैने को पकाना। ऐसे में इस बात को जरूर सुनिश्चित करें की चाशनी सही बने। इसके लिए 1 कप पानी में 4 कप चीनी मिक्स करें। चाशनी में उबाल आता रहें, इस दौरान गैस के फ्लेम को हाई रखें। क्योंकि लो पर रहने से चाशनी में उबाल नहीं आएगा। इसे कम से कम 15 से 17 मिनट पकाएं। चाशनी अगर गाढ़ी होती है कतो चम्मच की मदद से पानी मिक्स करती रहें।