
UP news
मथुरा : द्वापरकालीन गोपेश्वर महादेव, जीवन मरण के बंधनों से मुक्ति देता ब्रज का ये शिवालय
मथुरा । डांगोली मांट स्थित गोपेश्वर महादेव द्वापर युग का मंदिर माना जाता है। गोपेश्वर महादेव श्रद्धालुओं की सभी प्रार्थनाएं सुनते हैं, यही कारण है कि गोपेश्वर महादेव में भक्ताें की सच्ची श्रद्धा है।
मंदिर का इतिहास गांव डांगोली के लोगो ने बताया कि यह स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर आस्था का केंद्र है। यहां पूजा करने से लोगों को जन्म-मरण से छुटकारा मिलता है। सावन के सोमवार को पूजा करने से अमृत योग की प्राप्ति होती है। रुद्राभिषेक करने के लिए वृंदावन, राया, हाथरस, अलीगढ़, दिल्ली आदि स्थानों से श्रद्धालु आते हैं। गोपेश्वर महादेव सभी की इच्छा पूर्ति करते हैं। गोपेश्वर महादेव को श्रद्धालु घपरी महादेव के नाम भी पहचानते हैं। महादेव की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
महादेव की पूजा करने से जन्म-मरण से लोगों को मुक्ति मिलती है। रुद्राभिषेक करने को श्रद्धालुओं की कतार लगती हैं। महादेव भक्तों की प्रार्थना सुनते हैं, यही कारण है कि श्रद्धालुओं की आस्था महादेव में बढ़ती जा रही है। प्रत्येक सोमवार और सावन में श्रद्धालुओं की कतार लगती है। महादेव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेने भक्त आते हैं।
गोपेश्वर महादेव मंदिर द्वापरकालीन माना जाता है। सावन और प्रत्येक सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लग जाती है। महादेव श्रद्धालुओं की प्रार्थना सुनते हैं। महादेव के दरबार से भक्त प्रसन्न होकर जाते हैं। महादेव के दर्शन करने केवल गांव के लोग ही नहीं, बल्कि आस-पास के जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं। सच्ची मन से प्रार्थना करने वालों को महादेव कभी निराश नहीं करते हैं।