Headlines
Loading...
यूपी: बलिया के उभांव थाना गेट पर एक दर्जन भाजपा नेताओं का कटा पाकेट, लाखों रुपये हुए गायब।

यूपी: बलिया के उभांव थाना गेट पर एक दर्जन भाजपा नेताओं का कटा पाकेट, लाखों रुपये हुए गायब।


वाराणसी। उभांव थाना गेट के पास ही शुक्रवार को करीब एक दर्जन भाजपा नेताओं का पाकेट काट लिया और उच्चकों ने करीब लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जिससे भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। सभी भाजपा नेता उभांव थाना मोड़ पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के स्वागत के लिए जुटे थे। पीड़ित भाजपा नेता और ढेकुआरी नगरा के पूर्व प्रधान राम विलास राजभर के तरफ से भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिप्रकाश चैरसिया, सतीश गुप्ता, सतीश राव अंजय, अरुण कांत तिवारी, राणा प्रताप सिंह ने लिखित तहरीर उभांव थाना पुलिस को दे दिया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, भाजपा नेता दीपक कन्नौजिया, सतीश राव अंजय, पीड़ित अरुणकांत तिवारी, राणा प्रताप सिंह गोलू ने बताया कि सभी लोग उभांव थाना मोड़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का स्वागत कर रहे थे। उभांव थाना गेट के पास कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं की भीड़ लगी थी। इस बीच पीछे से पाकेटमारों के गिरोह ने करीब 15 भाजपा नेताओं के पाकेट से नगदी पर हाथ साफ कर दिया। 

अरुणकांत तिवारी के पाकेट से 15 हजार, रामविलास राजभर का करीब 20 हजार, राणा प्रताप सिंह गोलू का तीन हजार, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के साथ आएं भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता नगरा का 20 हजार, प्रबुद्ध पांडेय ढेकुआरी का 8 हजार रुपये गायब हो गया। इस घटना के बाद पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा में जबरदस्त रोष व्याप्त है। पाकेटमारी की घटना को लेकर अन्‍य राजनीतिक दलों के लोग भी चर्चा करते नजर आए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का काफिला शुक्रवार को बिल्थरारोड पहुंचा। उभांव थाना मोड़ पर जिला प्रतिनिधि सतीश राव अंजय के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। वहीं सुखपुरा में अश्विनी सिंह लिटिल के नेतृत्व में स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।