Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी के अलग अलग क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों का दु:ख-दर्द बांटने पहुंचे सीएम योगी सरकार के मंत्री।

यूपी: वाराणसी के अलग अलग क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों का दु:ख-दर्द बांटने पहुंचे सीएम योगी सरकार के मंत्री।

                               विनीत जयसवाल रिपोर्टर।


वाराणसी। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी और रवीन्द्र जायसवाल मंगलवार को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। परेशान हाल लोगों का दु:ख-दर्द बांटा। राहत सामग्रियों के पैकेट के साथ यह आश्वासन भी दिया कि पानी हटने तक पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी साथ थे।

राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी एनडीआरएफ की नाव से कोनिया इलाके में पानी से घिरे मकानों तक पहुंचे। राहत सामग्री बांटी, पीड़ितों का कुशलक्षेम जाना। जोनल कार्यालय आदमपुरा पर भी करीब 150 लोगों को राहत सामग्री बांटी। बताया कि हर राहत पैकेट में एक व्यक्ति के लिए 42 दिन का राशन है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, पार्षद शिवप्रकाश मौर्य, रवि सोनकर, लकी भारद्वाज, विकास उपाध्याय, समेत तहसीलदार सदर भी साथ रहे।
 
राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने वरुणा के तटवर्ती चौकाघाट, बेलवरिया आदि क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जाना। मंत्री ने प्राथमिक पाठशाला बेलवरिया में 100 लोगों को अनाज आदि राहत सामग्री वितरित की। इसमें चावल, आटा, दाल, सरसों का तेल है। अफसरों के अलावा भाजपा के नगर मंत्री विवेक मौर्य, मुन्ना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पार्षद गोपाल जी, सुशील विश्वकर्मा, मनोज सोनकर, आशीष गुप्ता व राहुल साथ थे।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने चिरईगांव ब्लॉक के सलारपुर, कोटवां प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ आश्रय स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने राहत सामग्री बांटी। आश्वस्त किया कि बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी नहीं होगी। वह राजापुर, कमौली गांव भी गये। उनके साथ पवन चौबे, जितेंद्र सिंह, शेखर राजभर, संजय सिंह, कमलेश मौर्य, धर्मेन्द्र पटेल आदि रहे।

भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा मंगलवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के रमना, बेटावर गांव में बाढ़ग्रस्त पीड़ितों का हालचाल लिया। अधिकारियों से राशन पैकेट तथा दवाओं की आपूर्ति का अनुरोध किया। इस दौरान जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, मण्डल अध्यक्ष मिलन मौर्या, सुधीर वर्मा राजू, प्रदीप जायसवाल, कमलेश प्रजापति साथ रहे।