Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी में टीकाकरण और कोरोना सैंपलों की जांच में सभी 4472 परिणाम आई निगेटिव। .

यूपी: वाराणसी में टीकाकरण और कोरोना सैंपलों की जांच में सभी 4472 परिणाम आई निगेटिव। .

                                विनीत जायसवाल रिपोर्टर।

वाराणसी। बीएचयू व मंडलीय हास्पिटल की लैब से शुक्रवार को मिले 4472 सैंपलों के परिणाम में सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। एक दिन पहले जहां जनपद में दो पाजिटिव मरीज मिले थे, वहीं पिछले 24 घंटे में न तो कोई पाजिटिव मिला और न ही किसी को स्वस्थ घोषित किया गया। वर्तमान में सक्रिय काेरोना मरीजों की संख्या सात है। अब तक 82387 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 81607 स्वस्थ भी हो चुके हैं और 773 की मौत हो चुकी है। वहीं 3316 सैंपल पेंडिंग हैं, जिनके परिणाम का इंतजार है।

वहीं टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 102 सत्रों का आयोजन कर 24426 लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीएस राय के मुताबिक इनमें 18282 लाभार्थियों को प्रथम व 6144 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इस क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 1066 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं 18 वर्ष से 44 वर्ष के 23360 लाभार्थी प्रतिरक्षित किए गए, जिनमें 17354 को प्रथम डोज व 6006 को दूसरी डोज का टीका लगा। अंतरराष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर सात लाभार्थियों को सेकेंड डोज़ का टीका लगाया गया। वहीं महिला स्पेशल एक केंद्र पर 241 महिलाओं ने टीका लगवाया।

बता दें कि वाराणसी के 53 स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार, चार सितंबर को केवल दूसरी डोज वालों को ही टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शहरी क्षेत्र में 22, ग्रामीण में 25 केंद्रों के साथ ही चार वर्क प्लेस, एक महिला व एक अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र बनाया गया है। सीएमओ डा. बीवी सिंह ने बताया कि वैक्सीन की दो डोज लगने के बाद ही शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए हमारा जोर अधिक से अधिक लोगों को जल्द दूसरी खुराक लगवाने पर है। इसी के चलते शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को ही प्रतिरक्षित किया जा रहा है। इसके लिए सुबह आठ बजे स्लाट खुलेगा और सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण होगा। केंद्रों पर स्लाट बुक करने वाले एवं सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी।