
UP news
चंदौली : युवती ने गंगा में लगाई छलांग , मछुआरों ने बचाई जान
शुभम कुमार
चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के रइयां गांव निवासी अंजू (14) ने गुरुवार को बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। इससे हडकंप मच गया। मछुआरे किशोरी के लिए देवदूत बन गए। तत्काल गंगा में कूदकर उसे बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसे चहनियां पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत ठीक होने पर स्वजनों को सुपुर्द कर दिया। अंजू किसी बात को लेकर नाराज थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की दोपहर स्कूटी से बलुआ पुल पहुंची। स्कूटी एक किनारे खड़ाकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोग दौड़ पड़े। वहीं समीप मौजूद मछुआरों ने बालिका को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। उसे पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। एसआई मुन्ना राम हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी को तत्काल चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत ठीक होने पर स्वजनों को बुलाकर घर भेज दिया गया।