Headlines
Loading...
Chandra Grahan 2021: जानिए इस वर्ष नवंबर में लगने वाले चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2021: जानिए इस वर्ष नवंबर में लगने वाले चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2021 : वर्ष 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर के महीने में लगेगा। चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही ज्योतिषीय महत्व भी है। ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने की मनाही होती है। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण जब लगता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के विशेषज्ञ ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी देते हैं।

26 मई के बाद साल का दूसरा उपछाया चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण भारत अमेरिका, आस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के कई भागों में दिखाई देगा। उपछाया होने की वजह से सूतक नहीं लगेगा लेकिन ग्रहण का राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि उपछाया तब चंद्रग्रहण लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आकर सूर्य की किरणों को चंद्रमा पर पड़ने से रोक लेती है, जिससे चांद के रंग और आकार में बदलाव आ जाता है। यही उपछाया ग्रहण होता है। चंद्रमा पर पृथ्वी की वास्तविक छाया न पड़कर केवल उसकी उपछाया ही पड़ती है। इसके कारण इसक प्रभाव कम पड़ता है।

आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि गर्भवती को पेट को गाय के गोबर से गोठना चाहिए। राशियों पर इस तरह से प्रभाव पड़ेगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा उन देशों में आतंकी घटनाएं, आगजनी, जनहानि, भूकंप, प्राकतिक आपदा जैसी घटनाएं होंगी। ग्रहण काल में कन्या राशि राशि वाले और जिनके भी चंद्रमा कमजोर और पीड़ित हैं। उन्हें शिव और चंद्रमा के मंत्र का जाप करना चाहिए। ग्रहण के बाद दूध, चावल अनाज का दान कर सकते हैं। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि जब ग्रहण शुरू हो रहा हो तो उस समय से पहले ही स्नान करके साधना करनी चाहिए और मोक्ष के उपरांत स्नान करके दान करना चाहिए। ग्रहण के दौरान खाने से बचना चाहिए।


मेष : अर्थिक संपन्नता आएगी।
वृष : धन हानि के कारण परेशानी बढ़ेगी।
मिथुन : ग्रहण काल में बाहर निकलने से बचें, दुर्घटना हो सकती है।
कर्क : फिजूल खर्ची से धन हानि होगी।
सिंह : किसी शुभ सूचना के साथ ही लाभ व उन्नति का योग है।
कन्या : पहले से चल रहा रोग व कष्ट बढ़ सकता है।
तुला : चिंता के साथ ही संतान से परेशानी होगी।
वृश्चिक : काफी दिनों से परेशान और आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी।
धनु : शादी के योग के साथ ही शादी शुदा को जीवन साथी के कष्ट हो सकता है।
मकर : रोग में इजाफा होने के साथ ही चिंता बढ़ेगी।
कुंभ : मेहमानों के आने से खर्च अधिक होगा।
मीन : कई वर्षों से चल रही कार्य की परेशानी दूर होगी।